संदेश

जून 18, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कूल बर्थडे सेलीब्रेशन

चित्र
  रसोईघर से तो महक ही महक आ रही थी आज। माँ सुबह से ही जुट गई थीं रसोई में। उन्होंने मोहित के पसन्द के कईं सारे पकवान बनाये थे। उसके 19 वसंत जो पूरे हो रहे थे। पूरा घर उन पकवानों की महक से सराबोर हो रहा था जैसे। "मोहित बेटा कुछ तो खा ले अब, सब तेरे लिए ही बनाया है।" माँ ने प्लेट्स टेबल पर जमाते हुए उसे आवाज़ लगाई। "हाँ माँ, जरूर खाऊँगा। पर आप सबके साथ।" "आख़िर आपने इतने प्यार से मेरे लिए सब बनाया है।" "तब तक कुछ टेस्ट तो कर ले।" बस माँ,  दोस्तों को आ जाने दो न, फ़िर सब साथ खाते हैं। मोहित के चार ख़ास दोस्तों, रवि, विकी, साहिल और प्रतीक को आज उसने जन्मदिन की ख़ुशी में अपने घर पर खाने के लिए आमंत्रित किया था। थोड़ी ही देर में हूsssss…वूsssssहूsss...!!! … हैप्पी बर्थडे टू यू……के तेज़ शोर के साथ चारों दौड़ते हुए एकसाथ मोहित के गले लग गए। (गले पड़ गए कहना शायद ज्यादा उचित रहेगा क्योंकि एकसाथ सबके भार के कारण वह गिरते गिरते बचा) सब बेहद ख़ुश थे। मोहित की ख़ुशी का तो ठिकाना नहीं था। हैप्पी बर्थडे यार भाई! पर ये क्या टी शर्ट पहनी यार! इतनी सोबर सी! थोड़ा कू