संदेश

मई 15, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन सारथि भाग 7

चित्र
पिछले भाग पढ़ने के लिए क्लिक करें जीवन सारथि भाग 6 जीवन सारथि भाग 5 जीवन सारथि भाग 4 जीवन सारथि भाग 3 जीवन सारथि भाग 2 जीवन सारथि भाग 1 "शायद इस जन्म में कभी नहीं।" कहते हुए एक शख्स अंदर दाख़िल हुआ। हेलो! आय एम डॉक्टर राजेश। राजश्री का डॉक्टर और दोस्त भी शायद। वीणा और शालिनी की ओर देखते हुए राजश्री का नाम आने पर उसने भौहों से उसकी और इशारा करते हुए कहा। हेलो राजेश! राजश्री ने जवाब दिया ये वीणा हैं और ये शालिनी। उसने परिचय कराया। तो अब कैसा फील कर रही हो? राजश्री से डॉक्टर ने पूछा। बहुत बेहतर।  भई! गजब की विल पावर है तुम्हारी! मानना पड़ेगा। सो, वीणा और शालिनी जी आपको आज से इनका विशेष ख्याल रखना होगा। कुछ और MRI और दूसरे टेस्ट्स कल तक खत्म हो जाऍंगे। उसके 2 दिन बाद से इनकी थेरेपीज शुरू होने वाली हैं और दुविधा ये है कि अब तक ये मानी नही है आप दोनों शायद इनको मना लें। कैसी थेरैपी सर हुआ क्या है इन्हें? शालिनी से रहा नही गया।  राजश्री को glioma है।  glioma..? दोनों की प्रश्नसूचक निगाहें राजेश के जवाब के इंतज़ार में उसी पर टिकी थीं।  राजेश - Glioma यानी… सरल  या आम भाषा मे कहूँ तो एक ट