जीवन सारथि भाग 6

जीवन सारथि कहानी का यह छठा भाग है पिछले सभी भाग पढ़ने के लिए नीचे मनचाहे भाग पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं। जीवन सारथी भाग 5 जीवन सारथि भाग 4 जीवन सारथि भाग 3 जीवन सारथि भाग 2 जीवन सारथि भाग 1 वीणा और शालिनी उलझन और असमंजस की स्थिति में एक दूसरे को निहार रही हैं। दोनों समझ नहीं पा रही हैं कि क्या चल रहा है और क्या किया जाना चाहिए? डॉक्टर ने सेम मेडिकेशन के साथ उसे ट्रीटमेंट दिया और कुछ देर बाद बताया कि हालात में पहले से सुधार है। 1 बार उसने आँखे खोल कर देखा मगर अभी पूरी तरह होश में नहीं है। अब तक किसी को उससे मिलने नही दिया। उन्होंने कहा कुछ और टेस्ट रिक्वायर्ड हैं पिछले सारी जांच रिपोर्ट्स और ये रिपोर्ट्स आने कब बाद ट्रीटमेंट शुरु होगा। शालिनी और वीणा दोनों का हल एक सा था बाहर से एक दूसरे को हिम्मत बंधाती मगर अंदर से दोनों की आत्मा रो रोकर बेहाल थी। रात के 10 बज चुके हैं। राजश्री का फ़ोन बजता है उस पर आशा नाम फ़्लैश हो रहा है। वीणा फ़ोन उठाती है। हेलो! हेलो! कौन? कुछ देर के लिए अनहोनी की आशंका में आशा चुप सी हो गई। हेलो! दूसरी तरफ से फिर से आवाज़ आई जी म…मैं…आशा आप शालिनी बात कर...